लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस उत्तर प्रदेश में फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिसके चलेत कांग्रेस एक के बाद एक कई प्रत्याशियों को सूची जारी कर रही है। 11 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद अब कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची में 16 उम्मीदवारों के नाम है। मुरादाबाद से राजबब्बर, सुल्तानपुर से डॉक्टर संजय सिंह, कानपुर से श्रीप्रकाश जायसवाल और बहराइच से भाजपा की बागी सांसद सावित्री बाई फुले को टिकट दिया गया है। दिलचस्प बात तो ये है कि कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में हाल ही मे शामिल हुए नेताओं को ज्यादा तवज्जों दी है।
लिस्ट मे नगीना सुरक्षित सीट से पूर्व सांसद और पूर्व विधायक ओमवती देवी जाटव को मैदान में उतारा है। बता दे कि ओमवती देवी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरके सिंह और पत्नी है। इसके साथ ही राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को मुरादाबाद से चुनाव मैदान में उतारा गया है। इससे पहले वह फिरोजाबाद की लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे।
इसके अलावा हाल में शामिल हुए नेताओं पर भी कांग्रेस पार्टी ने दांव खेला है। कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद कैसर जहां को सीतापुर से कांग्रेस ने टिकट दिया है। सीतापुर की मिश्रिख सुरक्षित सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री राम लाल राही की पुत्रवधु मंजरी राही को टिकट दिया गया है। जो हाल ही में कांग्रेस पार्टी मे शामिल हुए है।
वही मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से कांग्रेस से सपा में शामिल हुए रामाशंकर भार्गव, सुल्तानपुर से डॉ. संजय सिंह, प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह, कानपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, फतेहपुर से राकेश सचना, बहराई से सावित्री बाई फुले, संतकबीरनगर से परवेज खान और बांसगांव सुरक्षित सीट से कुश सौरभ को प्रत्याशी बनाया गया है।