उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। जिसमें एक तरफ सपा- बसपा और रालोद ने महागठबंधन खड़ा किया है। तो बीजेपी भी इस महागठबंधन के पूरी तैयारी से मुकाबला कर रही है। लेकिन इस चुनावी लड़ाई में उन्नाव लोकसभा सीट पर दिलचस्प टक्कर देखने को मिलेगी। उन्नाव लोकसभा में बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद साक्षी महाराज को मैदान में उतारा है। तो वही इनका सामना करने के लिए एक बार विपक्ष की तरफ से दो महिलाएं चुनावी मैदान में है। कांग्रेस ने इस सीट पर अनु टंडन को उम्मीदवार बनाया है और सपा ने पूजा पाल को मैदान में उतारा है।
बात दे कि सपा प्रत्याशी पूजा पाल बसपा पार्टी से सपा में आई है। वह बसपा से इलाहाबाद से विधायक रह चुकी है। पूजा पाल 2007 से 2012 के बीच विधायक रही थी। पार्टी ने उन्हें उनके विधायक पति राजू पाल की हत्या के बाद टिकट दिया था। राजू पाल की हत्या का आरोप बाहुबली अतीक अहमद के भाई पर है। वही एक साल बाद ही पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद वह सपा में शामिल हो गई।
हालांकि उन्नाव सीट एक समय में कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी। लेकिन मोदी लहर के बीच यहां भी बीजेपी ने जगह बना ली। 2014 में मोदी की प्रचंढ लहर के बीच यहां पर बीजेपी से साक्षी महाराज ने जीत हासिल की थी। इससे पहले कांग्रेस 9, बीजेपी 4, बसपा और जनता पार्टी एक-एक बार इस सीट पर जीतने में कामयाब रही है। ये भी पढ़ें:-लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर होगा सुपरहिट मुकाबला, हो गया है ऐलान