पुलवामा हमलें में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान प्रदीप यादव की पत्नी नीरज तो जान से मारने की धमकी मिली है। हैरानी की बात तो ये है कि उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाले उन्हीं के ससुराल वाले है। दरअसल नीरज ने अपने सुसराल में सास, ससुर और देवर पर मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने के साथ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
इस दौरान पुलिस में तहरीर देते हुए निरज ने आरोप लगाया कि उसके ससुरात वाले उसे मकान खाली करने का दबाव बना रहे है तो साथ ही परिवार केंद्र, राज्य सरकार और बाकि तमाम संगठनों से मिली आर्थिक मदद को हड़पना चाहते है। जिसके चलते मिलने वाली राशि पर अपना हक जता रहे है। जिसके लिए निरज ने कल्याणपुर थाने में सास, ससुर और देवर के खिलाफ प्रताड़ित करने के साथ ही आर्थिक सहायता हड़पने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दाखिल किया।
वही पुलिस ने मामले को शांत करवाने के लिए दोनो पक्षों को पुलिस स्टेशन बुलाया। इस दौरान नीरज ने बताया कि जब वह पुलिस स्टेशन से बाहर निकर रही थ तो उसके ससुर और देवर ने उसे रोक लिया। इस दौरान दोनो ने ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद नीरज ने फिर एक तहरीर दी।
वही इन सभी आरोपो को नीरज के ससुर अमर सिंह ने खारीज किया है। उनका कहना है कि जिनते भी आरोप नीरज ने उनपर लगाए है। वो सभी झूठे है। बल्कि इस दौरान उल्टा अमर सिंह ने नीरज पर घर हड़पने का आरोप लगाया। जिसके बाद अब पुलिस दोनो पक्षो को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।