लोकसभा चुनाव के करीब आने के साथ ही राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा चुनाव के लिए इस बार यूपी की कमान संभाली हुई है। वह जगह-जगह जाकर रोड शो कर जनता से संपर्क कायम करने की कोशिश कर रही है। गुरुवार को प्रियंका अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी। जहां वह अपने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसके साथ ही कार्यकताओं को गुरुमंत्र भी देंगी।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रियंका लगातार दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों का जायजा ले रही है। वह एक-एक विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय चुनावी तैयारियों की हकीकत जांच रही है। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका रायबरेली में 29 मार्च की सुबह तक रुकेंगी।
रायबरेली से पहले बुधवार को प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी का दौरा किया था। अमेठी में उन्होंने ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ कार्यक्रम के तहत 1956 बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र भी दिए। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ होंगा। मध्यप्रदेश, राजस्थान में दस दिन में कर्जमाफी की घोषणा की गई थी। वैसे ही न्याय स्कीम भी सभी को मिलेगी। ये भी पढ़े: अमेठी में प्रियंका गांधी ने किया कार्यकर्ता से सवाल,’2022 के लिए कैसी चल रही है तैयारी’