2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी के मद्देनजर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ना शुरु कर दिया है फेसबुक, ट्विटर के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यू-टयूब पर भी दस्तक दे दी है। राजनीति में आने से पहले प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया से दूरी बना रखी थी। लेकिन सोशल मीडिया की ताकत को समझते हुए अब वह इससे जुड़ रही है।
प्रियंका गांधी के यू-टयूब चैनल पर आने की आधिकीरिक घोषणा कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए की। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब आधिकारिक रूप से यू-टयूब पर मौजूद है। प्रियंका गांधी से जुड़े और यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें। यू-टयूब पर दस्तक देने के साथ ही प्रियंका गांधी के चैनल को सब्सक्राइब करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। तकरीबन 14 सौ लोगों ने चैनल की खबर मिलते ही सब्सक्राइब कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की ही तरह प्रियंका गांधी के भाषणों की यू-टयूब पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस की पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका प्रियंका गांधी ने युवाओं और महिलाओं से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया के बड़े प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी है। तो अब प्रियंका गांधी लोगों से सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म से जरिए जुड़ी रहेंगी। साफ है लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से जुड़ने के लिए कांग्रेस हर तरीके का इस्तेमाल करेगी। ये भी पढ़ें: अलगाववादी और हुर्रियत नेताओं पर सरकार का तमाचा, वापस छीनी गई सुरक्षा