2019 लवोकसभा चुनाव के लिए विसात बिछ चुकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। कांग्रेस भी इसी रणनीति के तहत इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। बात करें उत्तर प्रदेश की तो केंद्र की सत्ता को हासिल करने में इस राज्य की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में कांग्रेस ने भी इस राज्य के लिए अपनी कमर कस ली है। प्रियंका ने प्रचार की कमान संभाली हुई है वो लगातार मंदिरों के दर्शन कर हिंदु कार्ड खेलने की कोशिश कर रही है। ऐसे में प्रियंका को पता है कि उत्तर प्रदेश में ‘राम मंदिर’ सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक है। और बीजेपी को बैकफुट में धकेलने के लिए वह इस मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहती है। अपनी इसी रणनीति के तहत शुक्रवार को प्रियंका गांधी वाड्रा अयोध्या दौरे पर पहुंची।
कांग्रेस की हिन्दु विरोधी छवि को तोड़ने के लिए इस बार प्रियंका गांधी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। वह यहा हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके साथ ही वह अयोध्या में कई रोड शो कर लोगों से मुलाकात करेंगी। भगवान राम की नगरी पहुंची प्रियंका के इस दौरे के कई मायने निकाले जा रहे है। जहां वह लगातार कोशिश कर रही है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को संजिवनी दी जा सके। वही वह कांग्रेस की हिन्दु विरोधी छवि को सुधारना चाहती है।
अपने हिंदु कार्ड के तहत अब प्रियंका गांधी भगवान भोले की शरण से निकल कर भगवान राम की शरण में पहुंच गई है। लगातार मंदिरों के दर्शन कर रही प्रियंका गांधी अयोध्या दर्शन से पहले वाराणसी और प्रयागराज पहुंची थी। जहां उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना और दशाश्वमेध घाट में गंगा आरती की। अब देखना होगा कि प्रियंका गांधी का हिन्दुत्व को लेकर चल रहा चुनाव प्रचार अभियान कितना कामयाब होता है। ये भी पढ़े: लोकसभा चुनाव से पहले लालू परिवार में बगावत, तेज प्रताप कर सकते हैं हाहाकारी ऐलान