लोकसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे है वैसे वैसे आरोप प्रत्यारोपों का दौर तेज होते जा रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश से है। यहां की योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य ने मुलायम सिंह यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। संघमित्रा ने संभल की एक चुनावी सभा में कहा कि मुलायम सिंह यादव ने ‘बूथ’ कैप्चरिंग कर 2014 में मैनपुरी लोकसभा सीट का चुनाव जीता था।
संघमित्रा मौर्य ने कहा कि, “वैसे ही लोगों ने चलाना शुरू कर दिया है, बीजेपी प्रत्याशी दबंग संघमित्रा मौर्या। जब लोगों ने चलाना शुरू कर दिया है तो मान लीजिए कि आप की बेटी और आपकी बहन दबंग है और ये वही दबंग है जो 2014 में मैनपुरी लोकसभा से चुनाव लड़ी थी तो माननीय मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी के साथ आजमगढ़ से भी पर्चा भरने पर मजबूर कर दी थी। उन्हें डर था कि वो मैनपुरी की सीट हार न जाएं। इसलिए वे उसके बाद आजमगढ़ भी चले गए। हालांकि बूथ कैप्चरिंग के जरिए मुलायम सिंह यादव ने सीट जीत जरूर लिया, लेकिन उनकी हालत खस्ता आपकी इस बेटी ने ही किया था।”
#WATCH Sanghamitra Maurya,BJP(UP Min SP Maurya's daughter):Apna aashirwaad mujhe dain,agar aapke beech koi gundagardi karane aata hai toh un gundon se bhi badi gundi Sanghamitra ban jaayegi agar kisi ne yahan par aapke samman,swabhimaan ke saath khilwad karne ki koshish ki (27.3) pic.twitter.com/2U7P0mvCHT
— ANI UP (@ANINewsUP) March 28, 2019
संभल में जनसभा के दौरान संघमित्रा मौर्य ने यह भी कहा था कि, “यदि लोकसभा चुनाव के दौरान आपके बीच में कोई दादागिरी करने आता है, गुंडागर्दी करने आता है तो उससे आप भी मत डरिए क्योंकि उन गुंडों से भी बड़ी गुंडी संघमित्रा मौर्य बन जाएगी। यदि किसी ने आपके मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की तो यह संघमित्रा मौर्य उससे भी बड़ी गुंडी बन जाएगी।”
डॉ. संघमित्रा मौर्य ने सांसद धर्मेंद्र यादव और पूर्व सासंद कांग्रेस प्रत्याशी सलीम इकबाल शेरवानी के खिलाफ अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। लेकिन जिस तरह से जनसभा क संबोधित करते समय उनके बोल बिगड़े है उसने सियासी भूचाल ला दिया है। वही संघमित्रा का जनसभा का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।