ट्रेन में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के कई मामले देखे और सुने है। लेकिन इस मामले में रेल मंत्री का एक्शन लेना। शायद ही किसी ने देखा होगा। दरअसल विशाखापट्टनम से नई दिल्ली जा रही गाड़ी में लड़की से छेड़छाड़ की गई। लेकिन इस घटना के बाद कुछ ऐसा हुआ। जिसने सबको हैरान कर दिया।
लड़की भोपाल से दिल्ली की ओर जा रही थी। इस दौरान ट्रेन में 5 से 6 युवक शराब के नशे में पहुंचे। लड़को ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। तो तुरंत ही लड़की के भाई ने सारी घटना रेल मंत्री को ट्वीट कर दी। ट्वीट में रेल मंत्री को लिखा गया कि ‘सर आपकी मदद की जरूरत है, मेरी बहन ट्रेन नंबर 22415 में सफर कर रही है। उसकी बर्थ पर छह लोग ड्रिंक कर रहे हैं और उससे छेड़छाड़ रहे हैं। मैं रांची में हूं और हेल्पलेस हूं। कृपया मेरी मदद कीजिये।’
दिलचस्प बात तो ये रही, कि इस ट्वीट के तुरंत बाद रेल मंत्री के ट्वीटर हैंडल से एसपी जीआरपी आगरा को तुरंत निर्देश दिए गए। जिसके बाद युवक को ट्वीट कर बताया गया कि आप निश्चिंत रहें। आपकी मदद के लिए निरीक्षण जीआरपी आगरा कैंट 9454404418 को निर्देशित कर दिया गया है।
वही जीआरपी हरकत में आ गई और आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर कोच में जाकर शराबियों को पकड़ लिया। वही गिरफ्तारी के बाद जीआरपी आगरा की तरफ से ट्वीट कर गिरफ्तारी की बात बताई गई।
बताया जा रहा है कि रेलवे पुलिस ने जिन युवकों को पकड़ा है उनमें से एक युवक 71 रेजिमेंट झांसी में तैनात है। कैंट पुलिस ने आरोपी को सेना पुलिस के हवाले कर दिया है।