मेषः
अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की गणेश जी आपको सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों की आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड़ के कारण परिवारजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएंगे। प्रवास हो सके तो आज टाल दीजिएगा। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहकार मिलेगा ऐसा गणेशजी के आशीर्वाद हैं। इस कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी। संतान के पीछे खर्च होगा।
मिथुनः
नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है ऐसा गणेश जी कहते हैं। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा प्रतिसाद प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्र या स्नेहीजनों अथवा पड़ोसियों के साथ अनबन की घटना हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा। वैचारिकरुप से आप में शीध्र परिवर्तन आएंगे। प्रतिस्पर्धियो पर विजय प्राप्त होगी। फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से सावधानी बरतने का समय है ऐसी गणेशजी की सलाह है।
कर्कः
आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेश जी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिकरुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएं रहेगी। आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। पारिवारिक जनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखिएगा। अभ्यास में अभिरुचि होते हुए भी विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं प्राप्त होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहिएगा। धन का अधिक खर्च होगा।
सिंहः
आज आत्मविश्वास की मात्रा आप में अधिक रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होगा। सामाजिकरुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करने की गणेशजी की सलाह है। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। आरोग्य संभालिएगा।
कन्याः
आज आपके अहम को कोइ चोट न पहुंचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिकरुप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। धार्मिक कार्य में धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखिएगा। धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है। विवाद या झगड़े से संभव हो तो दूर रहिएगा।
तुलाः
गणेशजी कहते हैं कि आप का आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी। स्त्री मित्रों से हुई मुलाकात आनंददायी हो सकती है। विवाहोत्सुकों को अपेक्षित जीवनसाथी मिलने का योग हैं। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।




