मेषः
गणेशजी कहते हैं कि आप का आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अनूठी अनुभूति कराने वाला रहेगा। आपको गूढ़ और रहस्यमय विद्याओं तथा सम्बंधित बातों का विशेष आकर्षण रहेगा। आज आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का भी योग हैं। वाणी तथा नफरत की भावना पर संयम रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करें और हो सके तो प्रवास स्थगित करें।
वृषभः
गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपको गृहस्थजीवन में सुख का अनुभव होगा। परिवारजन तथा निकट के स्नेहीजनों के साथ प्रसन्न वातावरण में भोजन का आनंद ले सकेंगे, साथ में छोटे प्रवास का आयोजन भी कर सकेंगे। विदेश में स्थित सम्बंधियो के समाचार से मन प्रफुल्लित होगा। लक्ष्मीजी की आकस्मिक कृपा आप पर हो सकती है।
मिथुनः
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आपके अधूरे कार्य संपन्न होंगे इससे आप को यश और कीर्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। खर्च की मात्रा बढ सकती है, परंतु खर्च निरर्थक नहीं जाएगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। परंतु वाणी पर संयम रखें।
कर्कः
आज का दिन शांतिपूर्वक बिताने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। आज आप का शारीरिक तथा मानसिक आरोग्य अच्छा नहीं रहेगा। शारीरिक रुप से पेट की पीड़ा रहेगी और मानसिक रुप से चिंता रहेगी. आकस्मिक खर्च होगा। वाद-विवाद को टालें। प्रवास तथा नए कार्य का प्रारंभ टालें।
सिंहः
आज आप शारीरिक रुप से अस्वस्थ तथा मानसिक रुप से व्याकुल रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर में स्वजनों के साथ गलतफहमी से मन उदास रह सकता है। माता के साथ मनमुटाव होगा तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सरकारी तथा संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण पत्रों पर सही या मुहर लगाने में सावधानी रखें।
कन्याः
किसी भी कार्य में सोच समझकर आगे बढ़ने का गणेशजी सूचन करते हैं। भाई-बहनों के साथ प्यार भरा संबंध बना रहेगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक लाभ की संभावना भी अधिक है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
तुलाः
गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मनोबल कमजोर रहेगा। इसलिए किसी निर्णय पर आना कठिन हो सकता है। नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद न हो इसलिए जुबान पर संयम रखें। हठिलापन छोड़कर समाधानकारी रवैया अपनाने की गणेशजी सलाह देते हैं।
वृश्चिकः
आज का दिन आपके लिए शुभ है। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। स्वजनों से भेंट या उपहार मिल सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे तथा आनंददायी प्रवास संभवित होगा।
धनुः
आज का दिन कुछ कष्टदायक होने से थोड़ा संभलकर चलने की गणेशजी सूचना देते हैं। परिवारजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। स्वभाव में उग्रता तथा आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेषरूप से ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी एवं बर्ताव में संयम रखिएगा। दुर्घटना से संभलिएगा। धन का कुछ अधिक व्यय होगा।
मकरः
गणेशजी कहते हैं कि सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा क्योंकि विविध क्षेत्रों से लाभ होने के आज योग हैं। मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी सिद्ध होगी। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। शुभ प्रसंगो का आयोजन होगा। स्त्रियों एवं पुत्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कुंभः
आज आप का दिन अनुकूल है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप का हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा एवं बड़ी सफलता भी मिल सकती है। उच्च पदाधिकारियों एवं बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद आज आपके साथ रहेंगे, जिस के फलस्वरूप आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। गृहस्थजीवन आनंददायी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मीनः
मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रुप से आपको थकान का अनुभव होगा। उच्च अधिकारियों के साथ संभलकर कार्य करने की गणेशजी सूचना देते हैं। संतान के विषय में चिंता सताएगी। व्यर्थ ही खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। मन में उठते नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाएं इसका विशेष ध्यान रखिएगा।
Source: Ganesha Speaks