Monday, March 27, 2023

राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट की खबर से दहशत में लोग, एफआईआर हुई दर्ज

अयोध्या में रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक युवक के फोन पर आज सुबह एक अज्ञात कॉल लाई, जिसने फोन करके राम जन्मभूमि को उड़ाने की बात बोली है।

Must read

- Advertisement -

अयोध्या में रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक युवक के फोन पर आज सुबह एक अज्ञात कॉल लाई, जिसने फोन करके राम जन्मभूमि को उड़ाने की बात बोली है। इसकी सूचना युवक ने थाना राम जन्मभूमि पुलिस को तुरंत दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर के जांच करना शुरु कर दिया है।

- Advertisement -

Read More-Adani Group के कर्ज पर RBI हुआ सक्रिय, कई बैंकों से किए जा रहे सवाल

थाना राम जन्मभूमि के प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने तुरंत ही केस दर्ज कर लिया है और रामलला सदन के निवासी मनोज कुमार जो कि वर्तमान में प्रयागराज माघ मेले में है। आज सुबह पांच बजे के करीब उनके मोबाइल पर एक फोन आया जब मनोज ने उनसे सवाल किया कि आप कौन हैं और कहां से बोल रहे हैं तो फोन करने वाले ने जवाब दिया की मैं दिल्ली से बोल रहा हूं आज सुबह दस बजे तक राम जन्मभूमि उड़ा दिया जाएगा।

तुरंत ही इसकी सूचना मनोज द्वारा थाना राम जन्मभूमि पुलिस को दी, जिसमें तत्काल मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की गई है। राम जन्म भूमि को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पूरे राम जन्मभूमि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा कड़ी कर दी गयी है। प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान चालू किया गया है। जिस नंबर से फोन आया था उस नंबर को ट्रेस कर के अन्य जानकारी ली जा रही है।

Read More-विकास के एजेंडे को खत्म करने के लिए बढ़ाया गया रामचरितमानस विवाद, सीएम योगी ने दिया बयान

- Advertisement -

More articles

Latest article