चीन में पति पत्नी ने अपने दो जुड़वा बच्चों का लाखों में सौदा कर दिया। इन कपल ने अपने दोनो बच्चों का सौदा दो अलग अलग परिवारों को किया। ऑनलाइन वेबसाइट पर उन्होंने बच्चा खरीदने वाले परिवारों से संपर्क किया था। ये कपल कर्ज से मुक्ति चाहता था जिसके के लिए ये अपने बच्चों को बेचने के लिए मजबूर हो गए।
पुलिस ने दोनों बच्चों को अलग अलग परिवरों से बरामद कर लिया है। बता दें कि 28 फरवरी को शिफेंग पुलिस ने शिंगताई शहर में बेटी को बरामद किया था। जबकि उसके भाई को 2 मार्च को लांगफांग शहर से बरामद किया गया था। बीते साल दिसंबर में सुरक्षा ब्यूरो को बच्चे की तस्करी के संदिग्ध मामले का पता चला था। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद 22 जनवरी 2019 को पिता को हिरासत में लिया गया था तो वही अगले दिन पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
बच्चों के माता पिता ने बताया कि कर्ज ऑनलाइन वेबसाइट से कर्ज लिया था। जिसको चुका पाना वो असमर्थ हो गए थे। और कोई दूसरे लोग इन्हें कर्ज देना नहीं चाहते थे। ये कपल बेरोजगार है और मोटे कर्ज के तले दबे हुए है। दोनों बच्चों का सौदा 12 लाख में किया गया था। कपल ने ये भी स्वीकारा है कि जन्म के 2 महीन के भीतर उन्होंने बच्चों को बेच दिया था। क्योंकि वो दोनों बच्चों की परवरिश का खर्च नहीं उठा पा रहे थे।