भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी हिंदुओं के मुख्य त्योहारों में से एक होता है। कृष्ण भक्त भक्ति में लीन नजर आते हैं। पर भगवान कृष्ण सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि, विदेशों में काफी लोकप्रिय हैं। कई देशों में इनकी पूजा भी की जाती है। कई जगह तो भगवान कृष्ण के भव्य मंदिर भी मौजूद हैं। वैसे तो आपने अपने देश की जन्माष्टमी देखी भी होगी और सुनी भी होगी। पर आज हम आपको ऐसे 5 देशों की जन्माष्टमी के बारे में बताएंगे। जहां बहुत ही धूम-धाम से कृष्ण जी का जन्मदिन मनाया जाता है।
न्यूजीलैंड
‘सिटी ऑफ सेल्स’ के नाम से फेमस न्यूज़ीलैंड के शहर ऑकलैंड में भगवान श्रीकृष्ण और राधा का काफी लोकप्रिय मंदिर है। और कृष्ण के जन्मदिन पर तो इस मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती है। इस दिन मध्यरात्रि में, मंदिर की रोशनी, प्रार्थना और भक्ति संगीत के साथ हर कोई उत्सव में लीन रहता है। मौजूदा समय की बात करें तो इस समय न्यूजीलैंड देश की 4फीसदी आबादी भारतीय है।
कनाडा
भारत के अलावा सबसे ज्यादा भारतीय कनाडा में रहते हैं। यहां भी जनामष्टमी का रंग-बिरंगे रंग देखने को मिलते हैं। कनाडा में सबसे ज्यादा चर्चित मंदिर रिचमंड हिल हिंदू मंदिर है। इस मंदिर की रौनक त्योहारों में देखते ही बनती है। जनमाष्टमी के दिन को आधी रात को यहां की शंख ध्वनि और फूलों की मनमोहक खुशबू लोगों को खूब ही लुभाती है।
मलेशिया
मलेशिया के कुआलालम्पुर में भारतीय लोग नाच गाने के साथ भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाते हैं। इस मंदिर से जो प्रसाद मिलता है वो इतना स्वादिष्ट होता है कि, लोग अपनी उंगलियां चाटे बिना रह नहीं पाते।
पेरिस
पेरिस, एक ऐसा देश जहां की रोशनी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। और कृष्ण जी के जन्मदिन पर तो इस शहर के राधा पैरिसीसवारा मंदिर में खूब धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया जाता है।
सिंगापुर
यूं तो, भगवान कृष्ण का जन्मदिन सब जगह काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन सिंगापुर के बाजार में खासी रौनक देखने को मिलती है। इस दिन की तैयारी के लिए लोग बाजारों से भगवान कृष्ण की मूर्तियां झूले, बांसुरी खरीदते हैं। यहां श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर भी है। जिसकी रौनक जन्माष्टमी में देखते ही बनती है।