पिछले कई महिनों से कांग्रेस ने ‘आप’ को गठबंधन को लेकर असमंजस में रखा है। कांग्रेस और ‘आप’ के बीच गठबंधन की चर्चा तेज हो रही है तो वही अब कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार उम्मीद की किरण ‘आप’ को दिखाई है राहुल गांधी ने सुबह साढ़े 10 बजे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शीला दीक्षित और दिल्ली प्रभारी पीसी चाको को बुलाया। बताया जा रहा है जिसमें बैठक में गठबंधन को लेकर चर्चा होना तय माना जा रहा है।
तो वही ‘आप’ के सूत्रों से मिली जानकारी में कहा गया कि कांग्रेस अगर सिर्फ दिल्ली में गठबंधन करना चाहेगी तो गठबंधन नहीं करेंगे। अगर गठबंधन होगा तो पांच राज्यों में होगा। इनमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और गोवा शामिल हैं।
आपको बता दें कि बीते दिन ‘आप’ विधायक अलंका लांबा ने कहा था कि अलका लांबा ने ट्वीट किया, ‘आप दो से अधिक देना नहीं चाहती, कांग्रेस तीन से कम पर कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं। बीजेपी बेचारी इंतजार में सूखे जा रही है, चाह कर भी उम्मीदवार घोषित नही कर पा रही।
आपको बता दें कि कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ‘आप’ से गठबंधन के खिलाफ है।