उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती वासियों को मुंडरेवा चीनी मिल की सौगात दी हैं। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री रविवार को दोपहर 1.55 पर अचानक मुंडेरवा चीनी मिल का निरीक्षण करने पहुंचे। सीएम योगी ने आधा घंटे तक निरीक्षण करने के बाद सीएम ने कहा कि पिपराइच और मुंडेरवा में प्रदेश सरकार ने नई चीनी मिल लगाई है।
आपको बता दें कि मुंडेरवा मिल वर्षों से बंद थी। किसान तबाह और उपेक्षा का शिकार थे। ऐसे में प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए में नई चीनी मिल लगाने का निर्णय लिया। इसी सीजन में इसे मार्च में चालू किया जाएगा। मुंडेरवा में 375 करोड़ रुपये की लागत से नई बन रही चीनी मिल पूरी तरह से अत्याधुनिक तकनीक से बनाई जा रही है। नई चीनी मिल की क्षमता 5000 टन प्रतिदिन पेराई क्षमता की होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “पिपराइच चीनी मिल में प्रतिदिन 50 हजार क्विंटल गन्ना की पेराई की जाएगी। मिल चलने से 500 लोगों को प्रत्यक्ष और 5000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। 40 हजार किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा”।