Monday, May 29, 2023

ढाबे पर चाय बनाकर पिला रही ममता बनर्जी, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Must read

- Advertisement -

यूपी। सोशल मीडिया में ममता बनर्जी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में टी- स्टाल पर रुककर चाय बनाती नजर आ रही हैं, इतना ही नहीं वो लोगों को चाय भी सर्व कर रही हैं। इसे भी पढ़ें : बीजेपी कोटू मैन आर्मी बताने वाले शत्रुघ्न सिन्हा के बदले सुर, PM मोदी की तारीफों के बांधे पुल

- Advertisement -

बता दें कि वीडियो में ममता चाय वाले से कहती दिख रही थीं- तुमने चाय डाली? चाय लगभग बन गई और दूध मत डालो वरना ऐसी चाय पीकर लोग मोटे हो जाएंगे।

ढ़ाबे पर सबको चाय बनाकर पिलाई
दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में दीघा के भ्रमण पर निकली हैं। बीते बुधवार को ममता चाय के स्टोल पर खुद चाय बना रही थी। इसके बाद ममता ने एक-एक ग्लास में नापकर चाय डाल मौजूद लोगों को पिलाने लगी। इसके साथ ही वीडियो में ममता कहती हैं कि, ‘डीएम कहां हैं, थोड़ी चाय उनको दो। मैंने हमेशा ही बहुत काम किया है। मैं एक साधारण इंसान हूं और हमेशा ऐसी रहना चाहती हूं।

छोटी चीजों को करने से मिलती है खुशी
हालांकि ममता ने इस वीडियो को खुद अपने ट्विटर पर भी शेयर किया है। साथ ही ट्वीट करते हुए यह भी लिखा कि, ‘कभी-कभी जिंदगी में छोटी चीजें खुशियां देती हैं। चाय बनाना और लोगों को देना इनमें से एक है। इसे भी पढ़ें : बीजेपी सांसद का बेटा हिरासत में, नशे में लोगों की जान से खिलवाड़ करने का आरोप

अब वों दीघा के दत्तरपुर में हैं। जिसमें वीडियो एक बच्चे की फोटो हैं जिसमें वो उसके साथ खेलती और उसे कपकेक देती भी दिख रही हैं।

सोमवार को थी हावड़ा में
ममता बनर्जी बीते सोमवार को हावड़ा की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली जनता से बात करने पहुंचीं थीं। यहां वार्ड 29 में राउंड टैंक पुरानाबस्ती के हालात देखकर वे भड़क गईं। दरअसल यहां 400 लोगों के लिए सिर्फ दो टॉयलेट की सुविधा दी गई थी। दरअसल ममता एक प्रशासनिक बैठक के लिए जाते हुए रास्ते में पड़े इन इलाकों को देखकर रुकीं। यहां के हालात देखकर उन्होंने शहरी विकास और नगर मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम की क्लास लगा दी।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article