देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाथ हो चुका है। तारीखों के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। जिसके चलते लोगों का भी फोकस सोशल मीडिया पर बना हुआ है। इसी बीच अब समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायल सिंह यादव की बहू सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल सोशल मीडिया पर अपर्णा यादव के नाम से एक फेसबुक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमे अपर्णा यादव ने खुद को लोकसभा चुवाव का प्रत्याशी बनाए जाने का दावा करते हुए
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। ये पोस्ट मंगलवार रात को अपर्णा यादव नाम के अकाउंट से किया गया। जिसमें महिला ने खुद को संभल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बताया। वही इस पोस्ट के बाद अब सोशव मीडिया और सपा में हड़कंप मचा हुआ है।
सोशल मीडिया के पोस्ट की जानकारी लगते ही लोगों ने हाईकमान से संपर्क साधना शुरू किया। तो साथ ही कुछ ही देर में पोस्ट पर हजारों की संख्या में कमेंट भी देखने को मिले। दावेदारी की ताल ठोक रहे सपाइयों ने आनन-फानन में इधर उधर संपर्क साधा। जिसके बाद मालूम हुआ कि ऐसा कुछ भी नहीं है।
अभी किसी भी दावेदार को सपा ने प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। इसके बाद ही दिग्गजों ने राहत की सांस ली। सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया फेसबुक पोस्ट फर्जी अकाउंट से की गई थी। हाईकमान से कोई प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। यह सारी साजिश भाजपा की है। पार्टी की ओर से किसी महिला प्रत्याशी को नहीं उतारा गया है। इसके लिए हाईकमान को अवगत कराया गया है।