जेएनयू कैंपस कई मुद्दें पर विवादों पर रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर विवादों में घिर गया है। दरअसल कैंपस में पिछले एक हफ्ते से कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जो देखते ही देखते सोमवार शाम को उग्र हो गएष इस दौरान छात्रों ने जेएनयू के कुलपति के घर का घेराव कर लिया। इस दौरान छात्रों ने मिलक कुलपति की पत्नि के साथ बदसलूकी की, तो बाकि ने मिलकर सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट भी की।
आपको बता दे कि जेएनयू के छात्र यूनिवर्सिटी में इस साल कंप्यूटर आधारित प्रवेश परिक्षा का विरोध कर रहे है। जिसके चलते छात्रसंघ के कहने पर पिछले आठा दिन से छात्र और शिक्षक सामूहिक भूख हड़ताल हड़ताल पर बैठे है। इस दौरान लंबी भूख हड़ताल की वजह से छात्रसंघ की पूर्व पदाधिकारी गीता कुमारी भी बेहोश हो गई। जिसके बाद उन्हें सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वहीं इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने छात्रसंघ के आरोपो से साफ इंकार किया है। विश्वविद्यालय कहना है कि कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा का फैसला शैक्षिक और कार्यकारिणी परिषद में हुआ था। प्रवेश परिक्षा में बहुवैल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। जिससे छा6 को कोई परेशानी नहीं होगी। ये भी पढ़ें:-वृंदावन में विदेशी महिला ने काटा बवाल, डाकघर में हड़कंप मच गया