धड़क फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली श्रीदेवी और बॉनी कपूर की लड़ली बेटी जाह्नवी कपूर ने अपना 22वां बर्थडे मनाया। जाह्नवी ने बड़े ही सिंपल वे में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। लेकिन जाह्नवी ने अपने सादगी भरे जन्मदिन पर केक बड़े ही खास ढंग से काटा। जाह्नवी ने चाकू से नहीं बल्कि तलवार से केट कटिंग की। इस दौरान उनके साथ पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर मौजूद रहे। भोलेनाथ की नगरी वाराणसी में अपना बर्थडे मनाने पहुंची कपूर बहनें सिंपल सूट सलवार पहने नजर आईं। बता दे कि मंगलवार को जाह्नवी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। भोले बाबा के दर्शन के बाद जाह्नवी ने नाव की सैर की और फिर गंगा आरती में भी शामिल हुईं।
काशी पहुंची जाह्नवी ने यहां के खूबसूरत नजरों के साथ साथ खाने का भी भरपूर मजा लिया। कचौड़ी गली की मशहूर ब्लू लस्सी की दुकान पर पहुंचकर जाह्नवी ने लस्सी पी, जो उन्हें काफी पसंद आई। इसके बाद वो खारीदारी के लिए काशी की गलियों में भी घूमीं और बनारसी पान का भी स्वाद लिया। बनारस की मशहूर टमाटर चाट का मजा लेने के बाद जाह्नवी ने इसकी तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई है। उन्होंने स्टोरी पर लिखा, ‘कुछ सपने सच जरूर होते हैं।’
वही शाम को पिता बोनी कपूर के साथ गंगा पूजन किया और आरती देखी। यहां गंगा सेवा निधि की ओर से अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया गया। अगर फैशन सेंस की बात करें तो जाह्नवी ने मंदिर जाने के लिए सफेद रंग के एक सिंपल सूट को चुना। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जाह्नवी के काम की बात करें तो वो गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आएंगी। गुंजन सक्सेना देश की पहली कॉम्बैट पायलट थीं। फिल्म में जाह्नवी के अलावा अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा जाह्नवी के पास करण जौहर की ‘तख्त’ भी है। इसमें जाह्नवी के अलावा रणवीर सिंह और करीना कपूर जैसे सेलेब होंगे।