यूपी। टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज धोनी की फोटो काफी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भविष्य में संन्यास के बाद पोलिटिक्स में शामिल होने की बात कही जा रही है। लेकिन इससे पहले धोनी वेस्टइंडीज के दौरे पर न जाकर आर्मी ट्रेनिंग पर जाने का फैसला भी लिया। इसे भी पढ़ें : श्रीलंका का ये खिलाड़ी बन सकता है टीम इंडिया का हेड कोच, रोहित शर्मा से है खास नाता
बता दें कि धोनी के राजनीति में जाने की अटकलें काफी लंबे समय से लगाएं जा रहे हैं। टीम इंडिया को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले अब महेंद्र सिंह धोनी ऐसा अवतार ले रहे हैं।
दरअसल भारतीय टीम के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल ही में मुंबई में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान इस तरह की फोटों खिंचवाई थी। जिसमें वे नेता बने हुए दिख रहे हैं। उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं। लोगों को उनकी ये फोटों काफी पसंद भी आ रहीं हैं। इसे भी पढ़ें : ‘इंडीज’ के लिए टीम इंडिया का होगा चयन, धोनी की जगह ले सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
हालांकि धोनी ने कुर्ता और गांधी टोपी पहने हुए हैं।साथ ही सिर के ऊपर दोनों हाथ भी कुछ इस अंदाज में रखे हैं कि मानों वो वोट मांग रहें हों।
ऐसा माना जा रहा है कि धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया से जलद ही जुड़ेंगे। इसके लिए दक्षिण अफ्रीका का भारत में दौरा 15 सितंबर से शुरू होगा।इसी बीच ये दोनों टीमें तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैच खेलेंगी।
गौर करने वाली बात तो यह हैं कि धोनी के इस अवतार को देख वीरेंद्र सहवाग ने भी अपना रिप्लाई देते हुए कहा कि ‘संन्यास कब लेना है ये फैसला करना पूरी तरह से धोनी का अधिकार है। अगर उन्हें लगता है कि वो फिट हैं और पहले की तरह योगदान दे सकते हैं तो फिर उनके खेलते रहने में कोई हर्ज नहीं है। लेकिन अगर चयनकर्ताओं को लगता है कि धोनी अब योगदान नहीं दे सकते हैं तो उन्हें धोनी को साफ कर देना चाहिए कि हम आपको आखिरी सीरीज दे रहे हैं. ऐसे मामले में खिलाड़ी और चयनकर्ताओं के बीच हमेशा बात होनी चाहिए। इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया में दो भाई दिखाएंगे कमाल, धोनी ने किया एक खिलाड़ी को टीम के लिए तैयार