- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के रहने वाले शशांक मेहता ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। दरअसल शशांक मेहता ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक में बग खोज निकाला है। इस खामी को खोज निकालने के लिए शशांक को फेसबुक की ओर से इनामी राशि दी गई है।
- Advertisement -
फेसबुक ने युवा साइबर एक्सपर्ट शशांक को हॉल ऑफ फेम में 15वां रैंक दिया। इसके साथ ही दो हजार यूएस डॉलर यानी करीब 1 लाख 38 हजार रुपए की पुरस्कार राशि भी दी है।
आपको बता दें कि युवा साइबर एक्सपर्ट शशांक मेहता को फेसबुक ने 500 डॉलर इनामी राशि दी थी। जानकारी के अनुसार फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाने और फेसबुक सर्वर पर पकड़े जाने पर यूजर का अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाता था। शशांक मेहता ने एलपीयू जालंधर से एमसीए की डिग्री हासिल की है। गुड़गांव में एक साल तक जॉब करने के बाद अब साइबर सिक्योरिटी के लिए काम कर रहे है।
- Advertisement -