उत्तर प्रदेश में एक अमेरिकी मूल की पत्रकार से छोड़छाड़ का मामला सामने आया है। ये मामला शुक्रवार रात का है। महिला पत्रकार अमेरिका से भारत आम चुनाव कवर करने आईं है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में शिप्रा सनसिटी के पास स्विफ्ट डिजायर कार सवार एक युवक ने महिला पत्रकार का पीछा किया। और अश्लीली कॉमेंट भी किए।
आरोपी की पहचान 31 साल के निशांत कौशिश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरोपी ने अमेरिकी महिला पत्रकार का पीछा करीब 50 मिनट तक किया। अश्लील कॉमेंट किए और ‘चलती है क्या नौ से बारह?’ पुलिस ने बताया कि आरोपी निशांत जिस सोसायटी में रहता है। उसी सोसायटी में पीड़ित महिला पत्रकार भी किराए पर रहती है। महिला ने मामले की पुलिस शिकायत की थी, जिसके बाद निशांत को अरेस्ट कर लिया गया।
पीड़ित पत्रकार भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। उन्हंने बताया कि “छेड़खानी के इस एपिसोड ने उन्हें इतना डरा दिया कि वह अमेरिका वापस जाने पर विचार करने लगीं”। पीड़ित पत्रकार बहन के साथ जनवरी के महीने में भारत आई थीं और इंदिरापुरम में किराए के मकान में रह रही हैं। पीड़ित यहां आम चुनाव की कवरेज के लिए भारत आईं, उनकी बहन भी पत्रकार हैं।
वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन के एसएचओ संदीप सिंह ने बताया, “महिला की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धाराओं 354डी और 509 के चहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की कार भी जब्त कर ली गई है”।