उत्तर प्रदेश के बांदा में जिले से शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में 90 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना अंजाम किया गया है। 90 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के पड़ोस में रहने वाला सिंचाई कर्मी है। वृद्धा जिले के एक पूर्व विधायक की रिश्ते की भाभी हैं।
वृद्धा महिला घर में अकेली रहती है वृद्धा का बेटा काम के सिलसिले अक्सर घर से बाहर ही रहता है। महिला का पति का सात साल पहले ही निधन हो चुका है। घटना की सूचना वृद्धा महिला के भतीजे ने पुलिस को दी। वृद्धा के भतीजे के मुताबिक घटना शुक्रवार रात दो बजे की है। आरोपी घर का जंगला तोड़कर घर में दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
आरोपी ने फरार होते समय वृद्धा के पैर में मौजूद चांदी की पायलें भी लूट ले गया। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि वृद्धा के भतीजे की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए आरोपी संतू को गिरफ्तार कर लिया है। वह सिंचाई विभाग में कर्मचारी है और चार बच्चों का पिता है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।