राजनीति में उतरने के बाद नेताओं की आय में दिन दूगनी रात चौगुनी बढ़ोत्तरी होती है। हर बार चुनाव से पहले एक ऐसी रिपोर्ट सामने आती है। जिसमे नेताओं को आय के बारे में बताया जाता है। दिखाया जाता है कि कैसे महज 5 साल की सरकार के दौरान नेताओं ने अपनी तिजौरियों में कुबैर का धन भरा है और अब 2019 के चुनाव से पहले भी एक ऐसी ही रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें नेताओं की संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। रिपोर्ट में साल 2009 से लेकर 2014 तक की आय के बारे में बताया गया है।
इस लिस्ट में 2009 में 153 नेताओँ की संपत्ति औसत 5.50 करोड़ रूपये थी। जो साल 2014 आते आते बढ़कर 13.32 करोड़ हो गई है। हैरानी की बात तो ये है कि इन 153 नेताओं ने 72 बीजेपी के सांसद है। वही कांग्रेस के 28, AITC के 13 सांसद, और बीजेडी के साथ सांसद हैं।
शत्रुघन सिंहा सबसे आगे
इस लिस्ट में सबसे तेज अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघन सिंहा की संपत्ति बढ़ती हुई नजर आई है। साल 2009 मे शत्रुघन सिंह की आय 15 करोड़ रूपये दर्ज हुई थी। जो 5 साल में 131 करोड़ रुपए की हो गई है। शत्रुघन सिंहा के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बीजेडी के सांसद पिनाकी मिश्रा है, जिनकी संपत्ति 29 करोड़ से 137 करोड़ रुपए हुई है। वही तीसरे नंबर पर शरद पवार की बेटी और एनसीपी से सांसद सुप्रिया सुले हैं, जो महिलाओं में 5 सालों में सबसे ज्यादा संपत्ति बनाने वाली नेता हैं। उनकी संपत्ति 5 साल में 51 करोड़ रुपए से 113 करोड़ रुपए हो गई।
संपत्ति की रेस में महिला भी आगे
संपत्ति बनाने की रेस में महिलाएं भी चार कदम आगे नजर आई है। महिलाओं में सांसद और केंद्रिय मंत्री हरसिमरतत कौर सबसे आगे है। लिस्ट में 6 पायदान में रहते हुए इनकी संपत्ति साल 2009 में 60 करोड़ थी तो 2014 में 108 करोड़ रुपये हो गई। कांग्रेस की ओर से जिन सांसद की संपत्ति में सबसे तेज बढ़ोत्तरी हुई, जो कर्नाटक कांग्रेस के डीके सुरेश है। इनकी संपत्ति 47 करोड़ से 85 करोड़ रुपए हो गई।