वास्तु में घर की सकारात्मकता बढ़ाने और नकारात्मकता को कम करने की टिप्स बताई गई हैं। अगर घर में वास्तु की बातों का ध्यान रखा जाए तो हम कई परेशानियों से दूर रह सकते हैं। मान्यता है कि घर में वास्तु दोष होते हैं तो हमें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार घर के मुख्य द्वार का वास्तु में काफी अधिक महत्व बताया गया है।
मुख्य द्वार के आसपास कचरा नहीं होना चाहिए। यहां साफ-सफाई का ध्यान रखें, वरना घर में नकारात्मकता प्रवेश करती है।सकारात्मकता बढ़ाने के लिए दरवाजे पर स्वस्तिक, ऊँ, श्रीगणेश जैसे शुभ चिह्न लगाना चाहिए। इन चिह्नों के प्रभाव से घर का वातावरण पवित्र बना रहता है।घर के मेन गेट पर धातु की बनी विंड चाइम लगानी चाहिए। विंड चाइम वास्तु दोषों को दूर करने में बहुत ही लाभदायक मानी जाती है। मेन गेट के आसपास तुलसी का पौधा रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में प्रवेश करने वाली सारी नेगेटिव एनर्जी पॉजिटिव में बदल जाती है।
दरवाजे की चौखट पर अशोक के पत्तों से बनी वंदरवार लगानी चाहिए। अशोक के पत्ते घर में नेगेटिव एनर्जी को आने से रोकते हैं। मुख्य द्वार पर अंदर की ओर वास्तु के पवित्र तीन सिक्के लटाकना चाहिए। ये सिक्के लाल रिबन में बंधे होना चाहिए। ये भी पढ़ें: पुलवामा अटैक से दुखी सलमानअपनी फिल्म से पाक सिंगर आतिफ असलम को हटाय