सरकार ने सड़क से जुड़े नियमों में सख्ती बरती है। अब सरकार ने बिना हेलमेट, लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज के बगैर गाड़ी चलाई तो इसका सीधा चालान आपके घर पहुंच जाएगा। लखनऊ की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित करने के लिए प्रशासन ने अब स्मार्टफोन से वाहनों के फोटो खींचकर चालान काटना शुरु कर दिया है। अब ट्रैफिक पुलिस हर एक को रोक कर चालान काटने की अवश्यकता नहीं होगी।
इस काम को ट्रैफिक पुलिस तुरंत ही शुरु कर दिया और एक के बाद एक फोटो खींचकर घर तक चालान पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों ने जितने भी बिना हेलमेट के बिना गाड़ी चलाने वालो और लाइसेंस के बिना चाएगा इसकी फोटो खींची जा रही है। अब नए प्रणाली के तहत चालान सीधे इनके घर भेजा जाएगा। और तो और फोटो खींचने के 10 मिनट बाद चालान कटने का मेसेज चालक तक पहुंच जाएगा।
धारा | पुराना जुर्माना (रुपए) | संशोधित जुर्माना (रुपए) | |
177 | सामान्य | 100 | 500 |
नया 177A | यातायात कानून उल्लंघन के नियम | 100 | 500 |
178 | बिना टिकट यात्रा करना | 200 | 500 |
179 | ऑथोरिटीज के आदेश नहीं मानना | 500 | 2000 |
180 | बिना लायसेंस के वाहन का अनधिकृत इस्तेमाल | 1000 | 5000 |
181 | बिना लायसेंस के वाहन चलाना | 500 | 5000 |
182 | अयोग्य होने के बाद भी वाहन चलाना | 500 | 10,000 |
183 | ओवरस्पीडिंग (तय गति सीमा से ज्यादा तेज वाहन चलाने पर) | 400 | 1000 (LMV के लिए) |
2000 (MPV के लिए) | |||
184 | खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर | 1000 | 5000 तक |
185 | शराब पीकर वाहन चलाने पर | 2000 | 10,000 |
189 | स्पीडिंग/रेसिंग | 500 | 5000 |
192A | बिना परमिट वाला वाहन चलाने पर | 5000 तक | 10,000 तक |
193 | लायसेंस नियमों को तोड़ने पर | नया | 25,000 से 1 लाख रु तक |
194 | ओवरलोडिंग (तय सीमा से ज्यादा सामान होने पर) | 2000 रु और प्रति टन 1000 रु अतिरिक्त | 20,000 रु और प्रति टन 2000 रु अतिरिक्त |
194A | ओवरलोडिंग (क्षमता से ज्यादा यात्री होने पर) | 1000 रु प्रति एक्स्ट्रा पैसेंजर | |
194B | सीट बेल्ट नहीं लगा होने पर | 100 | 1000 |
194C | दोपहिया वाहन में ओवरलोडिंग होने पर | 100 | 2000 रु, साथ ही 3 महीने के लिए लायसेंस निरस्त |
194D | हेलमेट नहीं लगाने पर | 100 | 1000 रु और 3 महीने के लिए लायसेंस निरस्त |
194E | एंबुलेंस जैसे इमरजेंसी वाहनों को रास्ता ना देने पर | नया | 10,000 रुपए |
196 | बिना बीमा (इंश्योरेंस) वाला वाहन चलाने पर | 1000 | 2000 |
199 | नाबालिगों के अपराध के मामले में | नया | अभिभावक / मालिक को दोषी माना जाएगा, 3 साल की जेल के साथ 25 हजार के जुर्माने का प्रावधान, नाबालिग पर जुवेलाइन एक्ट के तहत केस चलेगा, वाहन का रजिस्ट्रेशन भी कैंसल किया जाएगा |
206 | अधिकारियों को मिले अधिकार | धारा 183, 184, 185, 189, 190, 194C, 194D, 194E के तहत ड्राइविंग लायसेंस सस्पेंड करने का अधिकार | |
210B | अधिकारियों को उकसाने के मकसद किया जाने वाला अपराध | संबंधित धारा के तहत लगने वाले जुर्माने से दोगुना जुर्माना |