उत्तर प्रदेश के देवबंद से एटीएस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद अब अयोध्या को हाई अलर्ट पर कर दिया है। दरअसल अयोध्या अलर्ट को लेकर आईजी रेंज संजीव गुप्ता का बयान दिया है। आईजी रेंज ने कहा कि अयोध्या संवेदनशील स्थान है और अयोध्या में पहले भी आतंकी घटनाएं हो चुकी है और आगे भी आतंकी अयोध्या में आतंकी घटनाओं को करने की कोशिश कर सकते है। इसलिए अब अयोध्या पुलिस अलर्ट है और समय-समय पर आकस्मिक चेकिंग भी की जा रही है।
दरअसल पुलवामा हमले के बाद देशभर में जांच एसेंसियां चौकन्नी हो गए है। सभी अधिकारी किसी भी गलती की गुंजाईश अब नहीं छोड़ना चाहते। जिसके चलते अयोध्या को अलर्ट पर किया गया है। आईजी रेंज संजीव गुप्ता ने कहा कि आतंकी इनपुट को लेकर तरह-तरह की सूचनाएं मिल रही हैं जिस पर पुलिस अलर्ट है। वहीं दूसरी तरफ आईजी रेंज अयोध्या ने राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा पर सवाल भी खड़ा कर दिया है। आईजी रेंज संजीव गुप्ता ने कहा कि आज उन्होंने प्राथमिक तौर पर परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया और पाया कि यहां कुछ नया करने की जरूरत है। सिस्टम पुराने हो गए हैं नए तकनीक की जरूरत है।
गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद एक्शन में आई यूपी एटीएस ने शुक्रवार को सहारनपुर के देवबंद में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद अब एटीएस ने दोनो आतंकियों की स्थानीय अदालत से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड हासिल की है। जिसके चलते जांच एजेंसी दोनो आंतकियों को नोएडा ले लाई हैं। जहां से शनिवार को वह फिर इन आतंकियों को लखनऊ लेकर जाएंगे। यहां भी पढ़ें:- रो पड़े सीएम योगी, पुलवामा शहीदों को याद कर भर आई आंखें