देश में अभी भी जगहों के नाम बदलने का सिलसिला जारी है। पहले उत्तर प्रदेश में मुगलसराय का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय रखा गया। तो वही इलाहाबाद को भी प्रयागराज किया गया। वही अब उत्तर प्रदेश में एक और जगह का नाम बदले की सिफारिश की गई है। जिसकी सिफारिश उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है।
दरअसल राज्यपाल राम नाईक चाहते है कि सुल्तानपुर जिले का नाम उसके प्राचीन नाम पर रखा जाए। जिसके लिए उन्होंने सुल्तानपुर का नाम बदलकर प्राचीन नाम कुशभवनपुर करने के लिए सीएम योगी को पत्र लिखा हैं। पत्र में राज्यपाल ने कहा कि एक प्रतिनिधि मण्डल ने उनसे मुलाकात की हैं। इस दौरान उन्होंने जिले का नाम बदलने और इसे हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करवाने का अनुरोध किया है।
आपको बता दें कि योगी सरकार के आने के बाद ही राज्य में जगहों के नाम बदलने का सिलसिला शुरू हुआ। इससे पहले इलाहाबाद को प्रयागराज, फैजाबाद को अयोध्या और मुगलसराय जंक्शन को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन में बदला गया। इतना ही नहीं अब मुजफ्फरनगर और लखनऊ का नाम बदले की भी मांग सामने आ रही है। ये भी पढ़ें:-बस आज का दिन बाकी;कल से आपकी जिंदगी में होंगे ये बदलाव