भारतीय रेलवे ने सीधी पदों पर भर्तियां निकाली है। जो भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम में निकली है। जो सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक वो इस पद के लिए तुरंत अवेदन डाल सकते हैं। सुपरवाइजर के 50 पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक अधिसूचना को अधिकारिक वेबसाइट से जरूर पढ़ ले। और साक्षात्कार की तिथि से अवगत भी हो जाए।
सरकार ने इस सुपरवाइजर के पदों के लिए नियुक्तियां निकाली है। जिसनी संख्या 50 है। इसकी आयु सीमा न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है। शैक्षिक योग्यता के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से न्यूनतम बी.एससी परीक्षा और अन्य शैक्षिक योग्यता में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार के लिए साक्षात्कार 25 फरवरी 2019, 05 मार्च, 11 मार्च और 15 मार्च 2019 को आयोजित किया जाएगा। आईआरसीटीसी अधिसूचना 2019 के अनुसार साक्षात्कार और पते की अलग-अलग तिथियां हैं, इसलिए आवेदक विशेष पदों के लिए आईआरसीटीसी आधिकारिक अधिसूचना 2019 को डाउनलोड करें।