लोकसभा चुनाव के आगाज के साथ ही कांग्रेस में इस बार यूपी में प्रचार का जिम्मा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाला हैं। इसलिए अब प्रियंका गांधी तीन दिनों के यूपी के दौरे पर है। यूपी दौरे पर प्रिंयका गांधी लखनऊ के बाद कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली सीट रायबरेली भी जाएंगी। जिसके बाद वह अपनी मां और यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली का भी दौरा करेंगी।
प्रियंका के दौरे में दिलचस्प बात भी है। प्रियंका कांग्रेस के गढ़ में रैली करने के साथ- साथ राम की भक्ती भी करती हुई भी नजर आएगी। रायबरेली और अमेठी जाने के बाद प्रियंका गांधी यहां से सीधा अयोध्या की तरफ कूच करेगी। हालांकि अयोध्या में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के मुताबिक, प्रियंका यहां राम लला के दर्शन नहीं करेगी। यहां वे केवल हनुमानगढ़ी जाएगी। और लोगों से मिलेगी।
हालांकि प्रियंका गांधी का अयोध्या दौरा सवालों के घेरे में हैं। क्योंकि कांग्रेस ने कभी भी राम का अस्तित्व नहीं माना है। कांग्रेस के सरकार के दौरान सेतुसमुद्रम परियोजना के एएसआई के हलफनामे पर कहा गया था कि रामसेतु का कोई अतित्व नहीं है और रामायण एक मिथक है। इतना ही नही कांग्रेस का कहना था कि वैज्ञानिक दृष्ठि से भी इस सेतु के कोई प्रमाण नहीं है। लेकिन अब कांग्रेस और प्रियंका गांधी नए- नए राम भक्त बन रहे है। ये भी पढ़ें:-लोकसभा चुनाव:बोट के बाद ट्रेन यात्रा करेंगी प्रियंका गांधी, अयोध्या में करेंगी रोड शो