लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने 13 मार्च यानी की बुधवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इस दौरान कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की नाम सामने आए है। जिसमे उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यत्र राज बब्बर का नाम भी शामिल है । तो वही इस लिस्ट में कांग्रेस में बीजेपी से आई सावित्री फुले का नाम भी है। राज बब्बर को कांग्रेस मुरादाबाद से चुनावी मैदान में उतार रही है। तो वही सावित्री फुले बहराइच से चुनावी मैदान में उरेगी। वहीं प्रिया दत्त मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल से चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगी। नाना पटोले नागपुर से चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में उत्तर प्रदेश के 16 और महाराष्ट्र के 5 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इसमें महाराष्ट्र नागपुर से नाना पटोल, गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी) से डॉ. नामदेव दल्लूजी उसेंडी, महाराष्ट्र मुंबई (नॉर्थ सेंट्र्ल) से प्रिया दत्त, महाराष्ट्र मुंबई (साउथ) से मिलिंद मुरली देवड़ा और महाराष्ट्र सोलापुर (एससी) से सुशील कुमार शिंदे को चुनावी मैदान में उतारा है।
इसी तरह उत्तर प्रदेश की नगीना (एससी) सीट से ओमवती जाटव, मुरादाबाद से राज बब्बर, खीरी से जफर अली नकवी, सीतापुर सीट से कैसर जहां, मिस्रिख(एससी) से मंजरी राही, मोहनलालगंज(एससी) से रामशंकर भार्गव, सुलतानपुर से डॉ. संजय सिंह, प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह, कानपुर सीट से श्रीप्रकाश जयसवाल, फतेहपुर से राकेश सचान, बहराइच(एससी) से सावित्री फुले, संत कबीर नगर सीट से परवेज खान, बांसगाव(एससी) से कुश सौरव, लालगंज(एससी) से पंकज मोहन सोनकर, मिर्जापुर से ललितेश पति त्रिपाठी, रॉबर्ट्सगंज से भगवती प्रसाद चौधरी चुनावी मैदान में है।
आपको बता दें कि कांग्रेस ने 8 मार्च को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। जिसमें उत्तर प्रदेश के 11 और गुजरात के 4 सीटों के उम्मीदवारों के नाम थे। इस 11 सीटों में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं के नाम है।