लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस पार्टी हर राज्य में गठबंधन के रास्ते तलाश कर रही है तो कई राज्यों मे गठबंधन के नाम पर दूसरी पार्टियों को झटका भी दे रही है। हाल में कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन की बात से साफ इंकार किया। जिसके बाद से ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आप के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के निशाने पर है। वही अब कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन के लिए इंकार कर दिया है। जिससे पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की तरफ से गठबंधन के लिए मना करने के बाद शिवपाल यादव ने कांग्रेस को कौसा भी है।
कांग्रेस की तरफ नाराजगी जाहिर करते हुए शिवपाल यादव ने बयान जारी किया। जिसमे उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस का एक महीने तक इंतजार किया। इस दौरान कांग्रेस मीटिंग पर मीटिंग करती रहे, लेकिन कांग्रेस ने बीच मे सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने हमारी पार्टी को धोखा दिया है।
आपको बात दें कि हाल ही में जब शिवपाल सिंह से कांग्रेस से गठबंधन के लिए सवाल किया गया था तो उन्होंने गठबंधन के लिए तैयार होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि हम दूसरे अन्य धर्मनिर्पेक्ष दलों के साथ मिलकर गठबंधन बनाने जा रहे है। हम सेकुलर है और कांग्रेस भी सेकुलर पार्टी है। अगर कांग्रेस गठबंधन के लिए संपर्क करती है तो हम भी गठबंधन के लिए पूरी तरह तैयार है।
इसी दौरान शिवपाल यादव ने सपा और बसपा के गठबंधन के ठगबंधन बताया था। जिसके बाद कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाब नबी आजाद ने भी शिवपाल यादव की पार्टी से गठबंधन की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि यूपी में कांग्रेस के साथ कोई भी सेकुलर पार्टी आ सकती है। जिसका मकसद बीजेपी को हराना है। उसका हम हमेशा स्वागत करेंगे।