लोकसभा चुनाव की पहली सूची जारी करने के बाद अब प्रचार पर है। बीजेपी के तमाम दिग्गज अब चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरते हुए नजर आ रहे है। जिसमें सबसे पहले नाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आया है। दरअसल अब दोनो ही नेता ब्रज की रण में लोगों से वोट की अपील करते हुए जल्द नजर आएंगे।
आपको बता दे कि 24 मार्च को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आगरा कॉलेज मैदान में चुनावी मंत्र फूकेंगे। इस दौरान अमित शाह 2 बजकर 30 मिनट पर कॉलेज पहुंचेंगे। इस दौरान अमित शाह के साथ रेलमंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद होंगे। वही अमित शाह के कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ता भी जोरो शोरो से उनके स्वागत के लिए तैयारियां में जुट गए है।
इसके अलावा 25 मार्च को मधुरा में हेमा मालिनी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ नजर आएंगे। बता दे कि मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी 25 मार्च को मथुरा में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद होंगे। जिसके बाद यही से मुख्यमंत्री बिहारी जी के दर्शन के लिए वृंदावन के लिए रवाना होंगे। जहां पर वहा चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
सीएम योगी के कार्यक्रम पर जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार ने बताया कि पहले सीएम योगी हेमा मालिनी के नामांकन में साथ होंगे। इसके बाद वह वृंदावन जाएंगे। यहां पर वह बिहारी जी के दर्शन के बाद बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में संबोधित भी करेंगे। जिसके लिए भी लोगों ने कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है।
सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने बताया कि डीएम कार्यालय से मुख्यमंत्री के आगमन का संदेश मिला है, लेकिन अभी तक अधिकृत सूचना लखनऊ से नहीं आई है। हालांकि इन संभावनाओं के बीच शुक्रवार को जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर का मुआयना किया। साथ ही अगले दो दिन होने वाली नामांकन की भीड़ को ध्यान रखते हुए और सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए।