9 मार्च को उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी श्लोका मेहता से हुई। श्लोका मेहता हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी है। आकाश और श्लोका की शादी के फंक्शन चार दिन तक चले। जिमसें दुनियाभर के सेलिब्रिटी ने हिस्सा लिया। शादी में विदेश से आए सेलिब्रिटीज को Z+ की सिक्योरिटी दी गई थी। वही सिक्योरिटी के चलते सभी मेहमानो के फोन भी सिक्योरिटी स्टाफ के पास रखवाए जा रहे थे।
इस शादी में बॉलीवुड हस्तियों के साथ मौनी रॉय भी पहुंची थी। लेकिन मोनी ने अपना फोन सिक्योरिटी के पास रखने से मना कर दिया। इतना हीं नहीं शादी में मौनी की एक परफॉर्मेंस भी थी। जिसे मौनी ने आखिरी टाइम कैंसिल करने की धमकी दी थी। जिसके बाद पूरी शादी में मॉनी की चर्चा हुई।
दरअसल पार्टी में किसी भी तरह की अनहोनी न हो। इसके लिए अंबानी परिवार ने सभी के फोन पार्टी फंक्शन में एंट्री से पहले सिक्योरिटी मे जमा करवाने को कहा था। जिसके चलते वेन्यू मे सभी मेहमानों के फोन को सील कर दिया गया था। लेकिन मौनी इसके लिए नहीं मानी लिए मौनी ने सिक्योरिटी को मना कर दिया।
हालांकि समझाने के बाद जब मौनी इसके लिए मानी, तो बाद में परफॉर्मेंस के लिए तैयार होते समय मौनी ने इस सील को हटाने की कोशिश की। जिसके बारे में सेंसर की वजह से सिक्योरिटी ऑफिसर को पता चल गया। जिसके बाद सिक्योरिटी ऑफिसर ने तुरंत वहा पहुंचकर फोन को फिर से सील कर दिया। इस दौरान सिक्योरिटी और मौनी के बीच एक लंबी बहस हुई। जिसके बाद मौनी को फिर से ऐसा न करने के लिए कहा गया।
इससे गुस्सा होकर मौनी ने आखिरी समय पर अपनी परफॉर्में कैंसिल करने की धमकी दी। लेकिन मौनी ने एडवांस पैमेंट ली हुई थी। जिसके चलते मौनी को ये परफॉर्मेंस करनी ही पड़ी।