लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सियासत पर पल पल नई तस्वीरें आ रही है। जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमों मायावती के अपने गठबंधन मे कांग्रेस को राज्य में औकात दिखाई है। वही कांग्रेस अब भी राज्य में सपा और बसपा से दोस्ती निभाने की बात कर रही है। जिसके लिए कांग्रेस ने सपा और बसपा के लिए यूपी की 80 सीटों में से 7 सीटों छोड़ी है। जिस पर अब अखिलेश यादव ने कांग्रेस को कड़क जवाब दिया है।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कांग्रेस को फटकार लगाते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश मे बीजेपी को हराने के लिए सपा- बसपा और आरएलडी का गठबंधन ही बहुत है। हम इस गठबंधन से बीजेपी का हार का सामना करवा सकते है। इसलिए कांग्रेस किसी भी तरह का असमंजस की स्थिति को पैदा न करें।
Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav tweets, "SP-BSP- RLD alliance in Uttar Pradesh is capable of defeating BJP. Congress should not create any confusion." (File pic) pic.twitter.com/PcM4tTssiy
— ANI UP (@ANINewsUP) March 18, 2019
हालांकि अखिलेश यादव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कांग्रेस को करार जवाब दिया था। मायावती ने कहा था कि हमारी पार्टी (BSP) का देश के किसी भी हिस्से में कांग्रेस पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर अकेली लड़ेगी। कांग्रेस के द्वारा फैलाए जा रहे किसी भी भ्रम में मत आइए। हमारा सिर्फ समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन हुआ है। ताकि हम मिलकर बीजेपी को हरा सके।
बता दे कि रविवार को ही कांग्रेस ने यूपी में दरियादिली दिखाते हुए सपा और बसपा के लिए सात सीटों छोड़ने का ऐलान किया था। इस दौरान कांग्रेस ने फैसला किया था कि कांग्रेस सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, बीएसपी सुप्रीमो मायावती और आरएलडी नेता अजीत सिंह और उनके पुत्र जयंत सिंह के खिलाफ कोई प्रत्याशी चुनावी मैदा में नहीं उतारेगी। यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस यूपी की 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी. एसपी, बीएसपी और आरएलडी की इन सात सीटों में मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद के साथ मायावती की सीट और आरएलडी की दो सीटें हैं।