यूपी। आज के दिन पूरे देश भर में जन्माष्टिमी को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को अपने तरीके और श्रद्धा भाव के साथ मनाते हैं।लेकिन इसी बीच क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी काफी चर्चा में है। जी हां , फोटो में महेंद्र सिंह धोनी कृष्ण मुर्ली बजाते दिखाई दे रहे हैं। इसे भी पढ़े: PM मोदी और शाह को इस बॉलीवुड सिंगर ने दी भद्दी-भद्दी गालियां, सोशल मीडिया पर विरोध शुरू
बता दें कि धोनी का बांसुरी बजाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। धोनी के बांसुरी पकड़ने के स्टाइल और उससे निकलते राग को सुनकर ऐसा लग रहा है मानों कि उन्होंने से बांसुरी बजाने की कोई क्लास ली हो।
खबरों के मुताबिक धोनी बांसुरी बजाते वक्त आंखों पर काले चश्मे को पहन और टीम इंडिया की कैजुअल जर्सी भी पहन रखी थी।
वीडियो में पीछे की तरफ टीम इंडिया के कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो बनाने वाले पूरा फोकस माही पर ही रखा। धोनी के बांसुरी बजाने वाले इस 7 सेकंड के इस वीडियो पर अब तक करीब 1000 लाइक आ चुके हैं। बता दें कि जन्माष्टमी का त्योहर इस बार दो दिन 23 और 24 अगस्त को मनाया जा रहा है। इसे भी पढ़े: सोशल मीडिया पर गिड़गिड़ाए इमरान खान, किया बेहूदा सवाल
https://twitter.com/imDhoni_fc/status/1164849088300347392