उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक ड्यूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबल पर तेजाब से हमला किया गया है। मामला आज सुबह का बताया जा रहा है। महिला कांस्टेबल जब ड्यूटी कर रही थी तब उन पर ये हमला किया गया। महिला कांस्टेबल का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है महिला कांस्टेबल गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है।
हमलावर महिला कांस्टेबल का परिचित ही बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला कांस्टेबल बुलंदशहर की रहने वाली है। आरोपी महिला कांस्टेबल से शादी करना चाहता था पर दोनों की जाति अलग होने के चलते परिजन तैयार नहीं थे। जिससे गुस्से में आ कर आरोपी ने अपनी दोस्त सोनू के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
मथुरा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्रवाई की तो वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय सिंह भी बुलंदशहर का ही रहने वाला है। वो अपने दोस्तों के साथ स्विफ्ट गाड़ी से बुलंदशहर से मथुरा आया था। आज सुबह थाना सदर बाजार क्षेत्र के दामोदर पुरा इलाके में जब महिला कांस्टेबल ड्यूटी पर जा रही थी तभी उसपर संजय सिंह ने तेजाब से हमला कर दिया। ये भी पढ़े- शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को दी सलाह..कहा कम से कम ऐसा तो मत करो