पश्चिम बंगाल के मालदा से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रेप के आरोपी की जलने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित आरोपी ने रेप के बाद महिला को जलाया था। लिन महिला ने हिम्मत दिखाई और आरोपी शख्स को पकड़ लिया…इस दौरान आरपी की जलने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक आग में जलने से जख्मी महिला ने 35 वर्षीय शख्स पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी पर रेप के बाद जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक रेप के आरोपी की वारदात के दौरान आग लगने से मौत हो गई। दरअसल, उसने एक विधवा से दुष्कर्म कर उसे आग के हवाले कर दिया था। ताकि रेप का किसी भी तरह से कोई सबूत न मिले। लेकिन आगजनी के दौरान पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाई और जलते हुए आरोपी को पकड़ लिया। जिसकी वजह से आरोपी की जलने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला सुभाष कॉलोनी की रहने वाली है। उसका मालदा मेडिकल कॉलेज एडं हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला की तीन बेटियां है जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। महिला ने बताया कि आरोपी अक्सर उसे परेशान करता था। लेकिन सोमवार को जब वो घर पर अकेली थी तो आरोपी उसके घर पर घुस आया। महिला के मुताबिक आग लगते ही उसने आरोपी को पकड़ लिया। ताकि वो भाग ना सके।
घर पर आग की लपटें देखकर पड़ोसियों ने महिला की मदद की और उसे जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया। इस बारे में एसपी अर्नब घोष ने बताया कि रेप के आरोपी की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। हमें घर से एक केरोसिन की बोतल भी मिली है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि आरोपी महिला के घर क्यों आया था।