बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री आज 23 फरवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस साल बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री 50वां जन्मदिन माएंगी। भाग्यश्री लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन इस दौरान अपने आप को जिस तरह से फिट रखा हुआ है। वो काबिले तारिफ है। भाग्यश्री को उनकी फ़िल्म ‘मैंने प्यार किया’ से एक बड़ी पहचान मिली थी। साल 1989 में आई इस फ़िल्म में भाग्यश्री के हीरो सलमान ख़ान थे। ‘मैंने प्यार किया’ आज से लगभग 30 साल पहले आई थी
भाग्यश्री की लेटेस्ट तस्वीरों को देखें तो उनकी खूबसूरती और उनका ग्लैमरस आज भी कायम है। आप इन तस्वीरों में आप देख सकते है कि उनके चेहरे की चमक आज भी कायम है इससे ये कहना मुश्किल हो जाता है भाग्यश्री 50 साल की हो चुकी है।
50 साल की उम्र में भी भाग्यश्री बॉलीवुड की तमाम अभिनेत्रियों की खूबसूरती को टक्कर दे रही हैं। इन दिनों भाग्यश्री अपने परिवार को प्राथमिकता दे रही हैं। सौम्य और शांत नेचर वाली भाग्यश्री के दो बच्चे हैं। 24 साल का बेटा अभिमन्यु और 22 साल की बेटी अवन्तिका है। ऐसे में खबर ये भी है कि अब उनके बेटे की भी बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं।