देहरादून में छात्रा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां उसके सीनियर छात्र ने छात्रा के दुष्कर्म वारदात को अंजाम दिया, दोनों ही एलएलबी के छात्र है। छात्रा ने इसके बारे में अपने परिवार को बताया जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपी छात्र क गिरफ्तार कर दिया है। अब उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वो राजस्थान से देहरादून एलएलबी की पढ़ाई करने आई है। वो प्रथम वर्ष की छात्रा है और जिसने उसके साथ दुष्कर्म किया पास के ही फ्लैट में रहता था वो दोनों दोस्त थे बीती रात उसने अपने यहां पार्टी के बुलाया लेकिन उसने उसे नशीला पदार्थ बना कर पिला दिया। जिससे उसे कोई होश नहीं रहा। यह घटना 26 अगस्त की है।
लड़की बताया कि उसे होस में आने के बाद अहसास हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन तुरंत देहरादून पहुंच गए जहां परिजनों ने पुलिस में लड़के के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। प्रेमनगर थाने पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी सिटी श्तेता चौबे ने बताया कि पीड़िता नाबलिग है। जिसकी वजह से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के और पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है।