Friday, June 2, 2023

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर टिकटॉक स्टार ने नाबालिग लड़की से किया रेप, वीडियो लीक करने की दी धमकी

Must read

- Advertisement -

मुंबई(Mumbai)। मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक 16 वर्षीय टिकटॉक स्टार(tiktok star) ने 17 साल की नाबालिग(Minor) लड़की के साथ रेप(Rape) जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं उसने लड़की के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी है। पुलिस(Police) ने आरोपी और उसके दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

दरअसल, मुंबई के जेजे मार्ग पुलिस ने 16 वर्षीय टिकटॉक स्टार और उसके दो दोस्तों पर एक नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने लड़की के निजी वीडियो को वायरल करने की भी धमकी दी है।

बता दें कि आरोपी लड़की का दोस्त था, उसने लड़की से छिपकर उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए. उसने लड़की के कुछ समय के दौरान कई वीडियो रिकॉर्ड किए, जिसके बारे में लड़की को पता तक नहीं चला। इसके बाद आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने संबंध जारी रखने से इनकार किया तो वह वीडियो लीक कर देगा।

rape 12

वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि टिकटॉक स्टार और उसके दो दोस्तों के खिलाफ एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की उम्र 16 साल है जबकि लड़की की उम्र 17 साल की है।

फिलहाल इस मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने यह भी बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जल्द ही इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-प्रियंका चोपड़ा ने पति निक संग शेयर की रोमांटिक फोटो, लंबे वक्त बाद एक दूसरे से मिले दोनों

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article