Congress MD Dismis: कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी(Santokh Singh Chaudhari) का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हालत बिगड़ने से मौत हो गई है। संतोख सिंह चौधरी(Santokh Singh Chaudhari) राहुल गांधी (Rahul Gandhi)के साथ यात्रा में चल रहे थे उसी वक्त उनकी तबीयत खराब हो गई जिसके चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख सिंह चौधरी की अचानक सांस फूलने लगी जिसकी वजह से भारत यात्रा को तुरंत ही रोक दिया गया।
यात्रा के दौरान ही बिगड़ी थी तबीयत
फिल्लौर के पास भारत जोड़ो यात्रा के दौरान संतोख सिंह चौधरी की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह सड़क पर ही गिर गए। जिसके बाद उन्हें फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी तबीयत खराब होने से बीच में ही यात्रा को रोक दिया गया।
सीएम भगवंत मान ने जताया दुख
कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन से कांग्रेस पार्टी को एकदम से झटका लग गया है। संतोख सिंह की मौत पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से बहुत दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”
Read More-जिंदा शेर को गोद में लेकर घूम रही थी महिला, Video देख उड़ जाएंगे आपके होश