Goldy Brar Detained: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बरार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात का दावा खुद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया है। उन्होंने बताया है कि खूंखार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को अमेरिका में हिरासत में ले लिया गया है। पंजाबी सिंगर सिद्धू वाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ विरासत में लिए जाने की अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दे सिद्दू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कहा जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
रेड कॉर्नर नोटिस भी किया जा चुका है जारी
गोल्डी बराड़ के खिलाफ पहले रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। यह देश में भगोड़े बदमाशों की गिरफ्तारी या हिरासत के लिए जारी किया जाता है। आपको बता दें भगवंत मान ने बताया है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। गोल्डी बराड़ 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पिछले महीने डेरा सच्चा सौदा के कनिवाई की हत्या में भी बराड़ को सक्रिय माना गया था।
खुफिया एजेंसी से लगाया गया पता
आपको बता दें गोल्डी बराड़ का पता अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई द्वारा लगाया गया है कई दिनों से इसकी ट्रेकिंग भी चल रही थी। गोल्डी बराड़ कि बहुत जल्द भारत वापसी भी हो सकती है। भारत एजेंसियों से उसके लिए दस्तावेज भी मांगे गए हैं। बराड़ पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है।
Read More-सत्येंद्र जैन के वीडियो पर Kejriwal ने उड़ाई BJP की खिल्ली, बीजेपी की फिल्मों में न गाने हैं न डांस