मुम्बई /दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पोर्न क्लिप मामले में राज कुंद्रा के खिलाफ उनकी कंपनी विआन से चार पूर्व कर्मचारियों ने बयान दे दिया है। चार कर्मचारियों का बयान होने से मामले में अब एक बड़ा मोड़ सामने आ गया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ा सबूत हाथ लग गया है। उनकी कंपनी में काम करने वाले 4 कर्मचारियों ने कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान रिकाॅर्ड कराया है। इन चार कर्मचारियों बारे में जानकारी लोगों के बीच आ चुकी है। बताया जा रहा है कि ये सारे गवाह कभी राज कुंद्रा की कंपनी विआन के ही हिस्सा थे। माना जा रहा है कि चार गवाह राज कुंद्रा के खिलाफ बयान दे चुके हैं और क्राइम ब्रांच की जांच में मदद कर रहे हैं।
चार्टर्ड अकाउंटेंट ने दिया राज कुंद्रा के खिलाफ बयान
राज कुन्द्रा के खिलाफ बयान देने वाला पहला गवाह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। गवाह ने बैंलेंस शीट से जुड़ी हुई सारी जानकारियां साझा कर दी हैं। बड़ी धनराषि हस्तांतरण की कई सारी जारी अब धीरे-धीरे कर के सामने आ रही हैं जिससे मुंबई पुलिस को मदद मिल रही है। दूसरा गवाह फाइनेंस ऑफिसर है। इसने मनी ट्रायल्स के बारे में सारी जानकारी दी गयी है। देश के बाहर रुपयों का लेन-देन, रिवेन्यू और पैसों से जुड़ी सारी जानकारी सामने आ गई हैं। बताया जा रहा है कि दो गवाह तकनीकी क्षेत्र के हैं। इन दोनों ने पुलिस को कंपनी के टेक्निकल सपोर्ट, एप की मेंटेनेंस, डाटा डिलीट और अन्य टेक्निकल इशूज की जानकारी दे दी है।
मुंबई पुलिस के हाथ बड़ी सफलता
मुंबई पुलिस की द्वारा बताया जा रहा है कि सभी गवाहों ने राज कुंद्रा के काम-काज के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दे दी हैं। इस मामले में बहुत अहम कामियाबी पुलिस के हाथ लगी है। कोर्ट में दिया गया साक्ष्य राज कुंद्रा के पक्ष को कमजोर करेंगे।
यह भी पढ़ेंः-राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद वियान ने किया पोस्ट, मां शिल्पा के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें