Friday, June 2, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर युवा के फोन में डाल दिया है पेगासस, राहुल गांधी का गम्भीर आरोप

Must read

- Advertisement -

नई दिल्ली। पेगासस व कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष संसद नहीं चलने दे रहा है। वहीं कांग्रेस के पूर्व सांसद ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर गम्भीर आरोप लगाया। राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इजरायली सॉफ्टवेयर पेगासस लोगों को चुप कराने का एक टूल है। इंडियन यूथ कांग्रेस के ‘संसद घेराव’ के प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर रोजगार को लेकर भी हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि आपका मोबाइल फोन आपकी आवाज होता है। नरेंद्र मोदी ने सिर्फ मेरे ही नहीं बल्कि हर युवा के फोन में पेगासस डाल दिया है। उनका आइडिया यह है कि यदि आप सच बोलते हैं तो फिर नरेंद्र मोदी और पेगासस आपके फोन में हैं और वे यह जान जाएंगे।

- Advertisement -

राहुल ने कहा कि पेगासस लोगों को चुप कराने का एक तरीका है। विपक्ष की ओर से मोदी सरकार पर लगातार पेगासस फोन हैकिंग को लेकर हमला बोला जा रहा है और संसद में चर्चा की मांग की जा रही है। वहीं सरकार ने ऐसे सभी आरोपों को खारिज किया है। राहुल गांधी ने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस दिन इस देश का युवा सत्य बोलना शुरू कर देगा, उस दिन मोदी सरकार गिर जाएगी। मोदी जब तक प्रधानमंत्री के पद पर हैं, तब तक देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है। इस बीच सेंट्रल दिल्ली के अशोक रोड समेत कुछ इलाकों में भारी जाम लग गया है। इंडियन यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन फिलहाल रायसीना रोड पर चल रहा है और पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें हटाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस वर्कर्स को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की है। Untitled 27

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईंधन की बढ़ती कीमतों और पेगासस के मुद्दे पर जुटे हैं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की ओर संसद में हंगामे को लेकर तंज कसा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे संसद को रोक कर देश को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते हैं। आज ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम को मिली जीत पर खुशी जताते हुए भी प्रधानमंत्री मोदी ने पांच अगस्त को ऐतिहासिक दिन बताया।

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article