Wednesday, June 7, 2023

पीएम मोदी ने कप्तान मनप्रीत से कहा, गजब कर दिया आपने, वो सात मिनट जिसमें चार गोल…

Must read

- Advertisement -

दिल्ली /टोक्यो। भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीता है। इस जीत के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल है। पदक पाने की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूरी हॉकी टीम को बधाई दी है। बधाई देने के लिए पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह से बात की। उन्होंने बातचीत में कप्तान से कहा कि आपको बहुत बहुत बधाई, आपने बहुत गजब काम किया है। पूरा देश नाच रहा है। पीएम मोदी ने मनप्रीत से कहा कि आपने इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मनप्रीत की आवाज उस दिन (जब भारत बेल्जियम) मैच हार गया था) की तुलना में तेज और साफ है। ज्ञात हो कि जब भारत बेल्जियम से हारा था, तब भी पीएम मोदी ने मनप्रीत से बात की थी।

- Advertisement -

मोदी ने कप्तान मनप्रीत सिंह और कोच ग्राहम रीड से बात की और उल्लेखनीय उपलब्धि पर टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने सहायक कोच पीयूष दुबे से भी बात की। फोन पर बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने मनप्रीत से कहा कि पूरी टीम ने इतिहास रचा है। पीएम मोदी से बात करने के बाद मनप्रीत ने पूरे समय हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।‘

41 साल बाद सच हुआ सपना
भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार सुबह जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। 41 साल बाद भारत ने पदक का सपना सच पूरा किया।

वो सात मिनट जिसमें हुए 4 गोल

भारतीय टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। इतिहास रचने वाली यह टीम एक समय पर 1-3 से जर्मनी से पिछड़ चुकी थी। भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की। सिमरनजीत सिंह ने दो गोल किए, इसके बाद हरमनप्रीत सिंह ने अपनी शानदार ड्रैग-फ्लिक के साथ फिर से भारत के लिए पकड़ बनाई और मैच को 3-3 से बराबर कर दिया। रूपिंदरपाल सिंह ने एक गोल किया। सात मिनट में चार गोल होने से जर्मनी की टीम भौचक्क रह गयी। ये सभी गोल 7 मिनट के भीतर हुए और भारत 5-4 से यह मुकाबला जीत गया।

यह भी पढ़ेंः- भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीत से शुरू किया ओलंपिक अभियान, जीत के हीरो हरमनप्रीत सिंह ने किया कमाल

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article