इंडियन क्रिकेट टीम के एक ऐसे खिलाड़ी जो देश के लिए खेलते भी हैं तो देश की सेवा भी करते हैं। इस खिलाड़ी का फैन भी पूरा देश है। हर कोई उनके बल्ले से निकलने वाले चौके छक्के के इस तरह दिवाने हैं। कि, जहां धोनी को मैदान में आता देख लें, वहां सिर्फ धोनी-धोनी ही सुनाई देने लगता है। फिलहाल तो धोनी ने वर्ल्ड कप के बाद आराम लेने का फैसला लेते हुए देश की सेवा करने का रास्ता चुना। इस दौरान वो दक्षिणी कश्मीर के विक्टर फोर्स में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके लिए धोनी ने क्रिकेट से पूरे दो महीने का आराम लिया हुआ है। पर अब धोनी को लेकर जो खबरें आ रही हैं वो वाकई बड़ी होने के साथ-साथ हर देशवासी के लिए खुशखबरी भी है। खबर ये है कि, धोनी 15 अगस्त के मौके पर लद्दाख के लेह में तिरंगा फहरा सकते हैँ।
सेना के एक अधिकारी का कहना है कि, महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना के ब्रैंड एंबेसडर हैं। इस समय वह अपनी यूनिट के साथियों को प्रेरित करने में लगे हैं। वो सैनिकों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल रहे हैं। साथ ही कोर के साथ अभ्यास भी कर रहे हैं। धोनी 15 अगस्त तक घाटी में रहेंगे। पर अभी ये पूरी तरह नहीं हुआ है कि, आखिर धोनी घाटी के कौन-सी जगह पर तिरंगा फहराएंगे।
जूते पॉलिश करते वीडियो हुआ था वायरल
धोनी फिलहाल 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन पैरा कमांडो यूनिट में तैनात हैं। इस दौरान उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया काफी वायरल हुए हैं। जिसमें वो कभी गाना गाते नजर आते हैं तो कभी अपने जूते पॉलिश करते नजर आते हैँ। धोनी के इन वीडियो को फैंस काफी शेयर भी कर रहे हैं। हैरानी वाली बात तो ये है कि, धोनी किसी बेड पर नहीं बल्कि तख्त पर सोते हैं। जो दस फुट के कमरे में पड़ा है। और वो अपने सारे काम भी खुद ही करते हैं। धोनी अपने सीनियर अधिकारियों को सारे कामकाज की रिपोर्ट भी देते हैं। उन्होंने 30 जुलाई को अपनी ड्यूटी संभाली थी।
इंडीज दौरे में टीम के साथ नहीं हुए शामिल
गौरतलब है धोनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि, वो इंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं जाएंगे। इसके बाद उन्होंने सेनाध्यक्ष बिपिन रावत से ट्रेनिंग में शामिल होने की अनुमति भी ली थी। ये भी पढ़ेंः- सेना की वर्दी में जूते पॉलिश करते दिखे महेन्द्र सिंह धोनी, लोगों ने कहा धन्य हो आप