Manish sisodiya:दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मनीष सिसोदिया की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज मनीष सिसोदिया की राउजी एवेन्यू कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान पुलिस ने मनीष सिसोदिया के साथ कुछ ऐसा कर दिया। जिस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भड़क गए। अरविंद केजरीवाल पुलिस द्वारा सिसोदिया को ले जाने की एक वीडियो क्लिप शेयर की है। जिसमें उन्होंने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।
क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया?
सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा है,”क्या पुलिस को इस तरह मनीष सिसोदिया जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया?” दरअसल इस क्लिप को सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के अकाउंट से रीट्वीट किया है। आतिशी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “राउज एवेन्यू कोर्ट में इस पुलिसकर्मी द्वारा मनीष जी के साथ चौकाने वाला दुर्व्यवहार। दिल्ली पुलिस को तुरंत सस्पेंड करना चाहिए।”
क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है? https://t.co/izPacU6SHI
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 23, 2023
दिल्ली पुलिस का भी आया रिएक्शन
अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर दिल्ली पुलिस का भी रिएक्शन आया है। दिल्ली पुलिस ने दुर्व्यवहार के आरोपों को दुष्प्रचार बताया है। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, वीडियो में प्रचारित पुलिस की प्रतिक्रिया सुरक्षा दृष्टि से अनिवार्य थी। वहीं आपको बता दे मनीष सिसोदिया न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई। उनकी न्यायिक हिरासत 1 जून तक कर दी गई है।
Read More-अध्यादेश पर जारी तनातनी के बीच, कांग्रेस ने दिया Arvind Kejriwal का साथ