Delhi Crime News: आफताब और श्रद्धा के मर्डर केस की कहानी अभी शांत नहीं हुई इसी बीच राजधानी दिल्ली से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक औरत आपने अपने लिव-इन पार्टनर की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। दिल्ली पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने उसे पंजाब से गिरफ्तार किया है। तिलक नगर में मनप्रीत नामक व्यक्ति ने अपने लिव-इन पार्टनर रेखा रानी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से हत्या और अपहरण के मामले में शामिल हो चुका है।
लिव इन पार्टनर की धारदार हथियार से की हत्या
आरोपी ने अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या श्रद्धा मर्डर केस के बाद ही की है इसमें सब कुछ वैसे ही प्लान किया था जैसे आप सबके किया था लेकिन उस महिला की 16 वर्षीय बेटी है।जिसके चलते वह अपने पूरे प्लान को अंजाम नहीं दे पाया। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम रेखा रानी है जो बीते 15 साल से गणेश नगर में किराए के एक मकान में रहती है। तिलक नगर थाने को दोपहर 12 बजकर 28 पर सूचना मिली थी उसके बाद एक टीम पहुंची तो वहां पर दरवाजा बंद था। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा खोला तो वहां पर रेखा रानी का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली में सेकंड हैंड कारों की खरीद फरोख्त करता है। उसके पिता यूएस में रहते हैं। उसकी शादी 2006 में हुई थी 2 बच्चे भी हैं जिसके बाद वह रेखा नाम की महिला के संपर्क में और दोनों के बीच प्यार हो गया। मनप्रीत ने इसके बाद गणेश नगर में एक मकान किराए पर लिया वहां पर देखा के साथ लिव-इन में रहने लगा। रेखा के 16 वर्षीय बेटी है।
आफताब की तरह ही बनाया था प्लान
आरोपी ने आफताब की तरह ही प्लान बनाया था उसने 1 दिसंबर की रात को फ्लैट में पहुंचकर देखा कि 16 वर्षीय बेटी को खाने में नींद वाली गोली मिला दी। फिर उसने रेखा की धारदार हथियार से हत्या कर दी उसने पहले से ही हथियार खरीद लिए थे। उसने सब कुछ प्लान कर रखा था इसीलिए उसने धारदार हथियार (चापड) खरीदा था।