Friday, June 2, 2023

क्या बिहार में खत्म हो जाएगा शराबबंदी कानून? सरकार के सामने लगातार उठ रही है मांग

Must read

- Advertisement -

बिहार में शराबबंदी कानून का मुद्दा हमेशा सुर्खियों में है। एक तरफ नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने राज्य में शराबबंदी कानून को लागू किया। जिससे महिलाएं खुश है लेकिन अब शराबबंदी कानून को खत्म करने की बात सामने आई है। दरअसल राज्य में शराब की बिक्री चालू करने की मांग जोर पकड़ रही है। राज्य में दो बड़े कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में फिर से शराब बिक्री की अनुमति दे दी जाए। ये मांग कांग्रेस विधायक अजिल शर्मा ने की है। इसमें सांसद अखिलेश सिंह ने भी उनका समर्थन किया है। जिसके बाद ये सवाल उठने  लगा है  कि क्या राज्य में शराबबंदी कानून खत्म हो जाएगा।

- Advertisement -

भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में विधायक जी ने शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग की है। इस खत में अजित शर्मा ने लिखा है, ‘शराबबंदी कानून की समीक्षा करने का समय आ गया है।’ इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘साल 2016 में बिहार में शराबबंदी कानून को लागू किया गया। उस समय कांग्रेस पार्टी ने सरकार का पूरा साथ दिया था। तब पार्टी को लगा की ये काम अच्छा है। इसी वजह से आपके समर्थन में पार्टी खड़ी रही, लेकिन साढ़े 4 सालों में देखने को मिला है कि शराबबंदी सिर्फ कहने के लिए हुई है हकीकत तो कुछ और ही है। बिहार में शराब बंद नहीं हुई है। इस कानून की वजह से बड़ी मात्रा में अवैध शराब का काम शुरू हो गया है।’

इसके आगे अजिल शर्मा ने कहा, ‘शराब अब सीधा घर-घर पहुंच रही है। शराबबंदी कानून की वजह से शराब की होम डिलीवरी शुरू हो गई है। जो गैर कानूनी है। इस धंधे में शराब माफिया से लेकर पुलिस-प्रशासन, नौकरशाह और कई राजनेता भी शामिल है। खतरें की बात ये है कि होम डिलीवरी के काम में कई नौजवान लड़के और लड़कियां लगी हुई है। इस घटनाओं से लग रहा है कि शराबबंदी कानून सफल नहीं हो रहा है। इस कानून की वजह से शराब की कीमत 2-3 गुना बढ़ गई है। जिसका बोझ गरीब जनता पर पड़ रहा है। इस दौरान गरीब जनता तक नकली और जहरीली शराब तक पहुंचाई जा रही है। जिससे कई लोगों की मौत हो चुकी है।’

कांग्रेस विधायक के इस खत का राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने भी समर्थन किया है साथ ही, उन्होंने अपनी पार्टी के बाकि नेताओं से भी इसका समर्थन करने की बात कही है। अखिलेश सिंह का सवालिया लहजे में कहा कि आज बिहार में कहां नहीं शराब बिक रहा है, बिहार में शराबबंदी कानून के कारण राजस्व की काफी क्षति हो रही है। उन्होने कहा कि अजित शर्मा ने इसी परिपेक्ष्य में शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग रखी है।

ये भी पढ़ें:-ग्रेजुएशन के बाद छात्राओं को मिलेंगे 50 हजार रुपये, जानें कैसे उठाए सरकार की इस योजना का फायदा

- Advertisement -

More articles

Latest article